यज्ञशाला से एक साथ गूंजेंगे राष्ट्र रक्षा के मंत्र, दुनिया में फहराएगी विजय पताका
- 262
- May 24, 2023
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गांव धतूरिया हवेली में एक साथ राष्ट्र रक्षा के मंत्र गूंजेंगे। 21 कुंडीय विशाल श्रीराम महायज्ञ में देशभर से भक्तगण जुटेंगे। महामंडेलश्वर और श्रीधाम
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गांव धतूरिया हवेली में एक साथ राष्ट्र रक्षा के मंत्र गूंजेंगे। 21 कुंडीय विशाल श्रीराम महायज्ञ में देशभर से भक्तगण जुटेंगे। महामंडेलश्वर और श्रीधाम वृन्दावन स्थित मोरकुटी के पीठाधीश्वर पूज्य परमेश्वरदास त्यागी महाराज जी के आशीर्वाद से हो रहे इस महायज्ञ ने पूरे धतूरिया हवेली को धर्म की नगरी में परिवर्तित कर दिया है। 24 मई से शुरू होने वाली इस महायज्ञ में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। पूज्य महाराज जी ने इस महायज्ञ में युवाओं को भी जोड़ने की अपील की है, जिससे वह अपने देश और धर्म से जुड़ सकें।
संतों के लिए बनाई गई कुटिया
विदिशा के गांव धतूरिया हवेली में 24 मई को कलशयात्रा के साथ 21 कुंडीय महायज्ञ प्रारंभ हो रहा है। यह महायज्ञ 30 मई तक चलेगा। महायज्ञ की तैयारी करीब दो महीने पहले से चल रही है। विशाल परिसर में 21 कुंडीय कुंड बनाया गया है। घासफूस से कुटी का भी निर्माण किया गया है। इन्हीं कुटियों में पूज्य संत थे रहे हैं। भव्य पंडाल भी बनाया गया है जहां प्रतिदिन श्रीराम कथा होगी। रात में रामलीला हो रही है।

पूरी दुनिया में छाया रहा सनातन धर्म
पूज्य परमेश्वर दास त्यागी महाराज जी ने बताया कि पूरी दुनिया में सिर्फ सनातन धर्म ही रहेगा। सनातन धर्म में ही विश्व के कल्याण की कामना है, हम सभी के सुख समृद्धि के लिए ठाकुर जी से प्रार्थना करते हैं। पूज्य महाराज जी ने कहा कि सतयुग, द्वापर, त्रेता और कलयुग में भी अधिकांश समय तक भारतवर्ष का राज्य रहा है। हमारे बहुत सारे देवता, राजा महाराजाओ ने अलग-अलग देशों पर राज्य किया है। हमने कभी सीमा विस्तार करके किसी को प्रताड़ित नहीं किया, परेशान नहीं किया। कुछ गलतियों के कारण हमारी सीमाएं सिकुड़ती चली गई। हमने मुगलों और अंग्रेजों के आक्रमण झेले। इसका मुख्य कारण था हैं अपने देश और धर्म के प्रति प्रतिबद्ध नहीं थे। मगर अब देश जाग रहा है। सभी सनातन के प्रति समर्पित हैं। खासकर युवा वर्ग जुड़ रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। युवाओं में देश धर्म के प्रति असीम श्रद्धा है।
दुनिया में सनातन की होगी विजय पताका
पूज्य महाराज जी ने कहा कि आने वाले दिनों में एक बार फिर सनातन धर्म पूरी दुनिया में छाने को तैयार है। क्योंकि विदेशों की संस्कृति विषय विकार और भोगवादी रही है, वहां लोक कल्याण की कामना नहीं है, मगर सनातन धर्म सभी के कल्याण की कामना करता है। विश्व में भारत पहले जैसे विश्व गुरु के रूप में था उसी तरह से फिर एक बार विश्व गुरु के रूप में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। आज दुनिया भटक चुकी है। लोग अपने जीवन के मूलतत्व को नहीं जान पा रहे हैं, वह जीवन के तमाम चीजों में उलझे हुए हैं, जबकि ठाकुर जी की भक्ति और सेवा से बड़ा कोई काम नहीं है। हमारे यहां बड़े-बड़े आश्रम मठ और मंदिर भक्ति और शक्ति के केंद्र तो रहे हैं, साथ ही यह सेवा के बहुत बड़े केंद्र भी रहे। समाज में सेवाभाव यहीं से सिखाया जाता रहा है।
राष्ट्र के प्रति हों समर्पित
पूज्य परमेश्वरदास त्यागी महाराज जी ने कहा की 21 कुंडीय महायज्ञ में भक्ति का भाव देखने को तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पित होंगे का संकल्प भी दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो धर्म सुरक्षित रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए ही हमारे तमाम ऋषि मुनियों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। ऋषि दधीचि ने तो अपनी हड्डियां ही दान कर दी। इससे देवताओं ने वज्र बनाकर असुरों से युद्ध किया। देश की आजादी के लिए महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। इसलिए हमारा भी कर्तव्य होता है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए महायज्ञ में हम भी आहुति दें। 21 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की अलख गांव-गांव में जगाएं और इसी तरह के आयोजन पूरे देश भर में हों, जिससे हमारे धर्म की जय हो, हमारी संस्कृति की जय हो।





Related Items