मां बगलामुखी और महादेव की शरण में आकर ही सनातन धर्म की होगी रक्षा : महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती पुरी
मां बगलामुखी जयंती महोत्सव बी दास कपाउंड स्थित आजाद भवन पर आयोजित किया गया। भजन संध्या में भक्त भक्तिरस में डूब गए। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मां बगलामुखी जयंती महोत्सव बी दास कपाउंड स्थित आजाद भवन पर आयोजित किया गया।
भजन संध्या में भक्त भक्तिरस में डूब गए। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मां बगलामुखी के विषय मे बताते हुए महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारतीपुरी महाराज ने बताया कि भक्तगणों के लिये मां बगलामुखी व महादेव की साधना कल्पवृक्ष के समान है , जो उनकी सभी सात्विक मनोकामनाओ की पूर्ति करने में सक्षम है। सनातन धर्म मे माँ बगलामुखी को श्री विजय और सद्बुद्धि की देवी माना जाता है। महादेव के साथ इनकी साधना से मनुष्य अपने हर तरह के शत्रुओं को पराजित करने योग्य बनता है और सद्बुद्धि, ऐश्वर्य,शक्ति और दीर्घायु सहित विजय को प्राप्त क

पहले साधक हैं भगवान परशुराम
महामंडलेश्वर ने कहा कि भगवान परशुराम इस पृथ्वी पर पहले साधक हैं, जिन्होंने माँ बगलामुखी और महादेव की साधना करके अलौकिक शक्तियां प्राप्त की।भगवान परशुराम ने माँ बगलामुखी साधना का रहस्य भगवान श्रीराम, योगेश्वर श्रीकृष्ण सहित अपने पितामह भीष्म, आचार्य द्रोण व दानवीर कर्ण जैसे महान योद्धाओ को बताया।महापराक्रमी इंद्रजीत मेघनाथ सहित दशानन रावण और कुम्भकर्ण भी माँ बगलामुखी और महादेव के ही उपासक थे। सतयुग से लेकर कलयुग तक सभी सनातन धर्म के प्रमुख योद्धाओ ने माँ बगलामुखी और महादेव की साधना और भक्ति से ही स्वयं को महान बनाया है।

अध्यात्मिक ऊर्जा बहुत जरूरी
डाक्टर अन्नपूर्णा पूरी महाराज ने कहा कि आज सनातन धर्म जिस तरह के संकट का सामना कर रहा है, उस संकट को आध्यात्मिक ऊर्जा के बिना समाप्त नहीं किया जा सकेगा।आज सनातन धर्म के मानने वालों को ऐसी ऊर्जा माँ बगलामुखी और महादेव की साधना से ही मिल सकती है। इसलिए सभी सनातनियों को मां बगलामुखी और महादेव बाबा की पूजा जरूर करनी चाहिए।
सनातन धर्म ही होगी मानवता की रक्षा
महोत्सव में अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा से ही मानवता की रक्षा होगी। सभी हिन्दुओ को अपने हर तरह के व्यक्तिगत, जातिगत, संस्थागत, दलगत, राजनैतिक स्वार्थों और मतभेदों को भुलाकर सनातन धर्म की धर्म ध्वजा को फहराना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी सनातनियों को शिवशक्ति धाम डासना के सभी धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होना चाहिये। हम सभी को समझना ही पड़ेगा कि सनातन धर्म की रक्षा से ही मानवता की रक्षा होगी और मानवता की रक्षा से ही हम सबका अस्तित्व बचेगा।

धर्म की अलख जगा रही हैं डाक्टर अन्नपूर्णा भारती
महोत्सव में विधान परिषद सदस्य डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डाक्टर अन्नपूर्णा भारती धर्म ही अलख जगा रही हैं। समाज में के लोगों को धार्मिक आयोजनों से जोड़ना सबसे बड़ा धार्मिक कार्य है। पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ राजीव अग्रवाल ने कहा की आज बहुत जरूरत है कि हिंदू समाज धार्मिक कार्यक्रमों में जाए। वो, पूजा पाठ में शामिल हो। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा डाक्टर अन्नपूर्णा के साहसी योद्दा की तरह डटी रहती हैं। इसलिए उनके साथ सैकड़ों लोग हैं।
समाज में आ रहा है परिवर्तन
डीएस कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव अग्रवाल अन्नू ने कहा की धर्म के प्रति समाज में अब तेजी से परिवर्तन आ रहा है।
आरके जिंदल ने कहा कि नई पीढ़ी को धार्मिक आयोजनों से जोड़ने की जरूरत है। डाक्टर ज्ञान कुमार, डॉक्टर चितरंजन ने मां बगलामुखी का पूजन किया। करीब एक दर्जन से अधिक पार्षद प्रत्याशियों ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारतीय ने सभी से हिंदुत्व के लिए मतदान करने की अपील की।

Related Items